Java Parameters

Information को एक parameter के रूप में methods को pass किया जा सकता है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे parameter data को पास किया जा सकता है। Java Parameters, method के अंदर variable के रूप में कार्य करते हैं।

Method के नाम के बाद () parentheses के अंदर Parameters को specified किया जाता हैं। हम कई parameters को पास कर सकते है केवल एक , comma से अलग करके।

जब एक parameter को method में पास किया जाता है, तो इसे एक argument कहा जाता है। हम नीचे एक उदाहरण के माध्यम से argument को विस्तृत करेंगे।

Java Parameters का नामकरण

जब हम किसी method या constructor के लिए एक parameter घोषित करते हैं, तो हम उस parameter के लिए एक नाम प्रदान करते हैं। पारित किया गया argument को refer करने के लिए इस नाम का उपयोग, method body के भीतर किया जाता है। नीचे कुछ points दिए गए हैं जिन्हें किसी parameter का नामकरण करते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए।

  • किसी parameter का नाम उसके दायरे में unique होना चाहिए।
  • किसी अन्य parameter के नाम के समान (same) नहीं हो सकता, उसी method या constructor के लिए।
  • एक local variable का नाम नहीं हो सकता, उस method या constructor के भीतर।

Single Parameters

Example: Single Java Parameters
public class MyClass {

  static void myMethod(String firstname) {
    System.out.println("Mr. " + firstname + " Singh");
  }

  public static void main(String[] args) {
    myMethod("Ram");
    myMethod("Ajay");
  }
}
// Result: Mr. Ram Singh
// Result: Mr. Ajay Singh

उदाहरण को समझते हैं

जैसा कि हमने पहले ही कहा कि parameters, method के अंदर variables के रूप में कार्य करते हैं।

  • यहां myMethod एक method का नाम है, इसके अंदर हमने एक firstname नामक parameter बनाया है जो की String data type हैं।
  • अब जब हम myMethod को कॉल करते हैं तो यह firstname नामक parameters से गुजरता है और पूरा नाम प्रिंट करा देता है।

उपरोक्त उदाहरण में, firstname एक parameter है जब की Ram और Ajay दोनों arguments है।

Multiple Parameters

Example: Multiple Java Parameters
public class MyClass {

  static void myMethod(String name, int marks) {
    System.out.println(name + " got " + marks);
  }

  public static void main(String[] args) {
    myMethod("Ram", 90);
    myMethod("Ajay", 70);
  }
}
// Result: Ram got 90
// Result: Ajay got 70
नोट: जब multiple parameters, का उपयोग किया जाता है तो, method को कॉल करते समय में parameters और arguments समान संख्या में होने चाहिए, और arguments को उसी क्रम में पास किया जाना चाहिए, जिस क्रम मे parameter के data types हैं।

A Method with If...Else

Example: Multiple Java Parameters
public class MyClass {

  static void pinCheck(int atmpin) {
    if (atmpin == 1234) {
      System.out.println("Transaction Successful");
    } else {
      System.out.println("Transaction Failed");
    }
  }

  public static void main(String[] args) {
    pinCheck(4567);
  }
}
// Result:Transaction Failed

Parameters और arguments के बारे मे और अधिक जानकारी के लिए https://docs.oracle.comपर जाए।

Article By: Brajlal Prasad
Created on: 17 Feb 2023  1707  Views
 Print Article
Report Error

If you want to report an error, or any suggestion please send us an email to [email protected]