PHP File Open and Read

PHP

PHP File Open and Read अध्याय में हम फाइलों से संबंधित निम्नलिखित functions की व्याख्या करेंगे।

  • Opening a file
  • Reading a file
  • Writing a file
  • Closing a file

PHP Open File - fopen()

PHP fopen () फ़ंक्शन का उपयोग फ़ाइल या URL खोलने के लिए किया जाता है। fopen() फ़ंक्शन दो arguments लेता है: $filename और $mode. किस फ़ाइल को खोलना है यह काम, fopen() के पहला पैरामीटर $filename दर्शाता है और दूसरा पैरामीटर $mode, यह दर्शाता है कि उस फ़ाइल को किस मोड में खोला जाना है उदाहरण के लिए read-only, read-write, write-only इत्यादि के लिए।

Syntax
resource fopen ( $filename, $mode, $include_path, $context)

PHP में fopen() फ़ंक्शन चार पैरामीटर स्वीकार करता है। जिसमें से पहला दो पैरामीटर $filename और $mode अनिवार्य होता है।

PHP Open File Mode

फ़ाइल मोड को निचे दी गई तालिका में छह विकल्पों में से एक के रूप में निर्दिष्ट किया जा सकता है।

Mode Description
r read only मोड में फ़ाइल को खोलता है। यह फ़ाइल पॉइंटर को फ़ाइल की शुरुआत में रखता है।
w write only मोड में फ़ाइल को खोलता है। यह फ़ाइल पॉइंटर को फ़ाइल की शुरुआत में रखता है और फ़ाइल की contents को मिटा देता है या मौजूद नहीं होने पर एक नई फ़ाइल बनाता है।
a write only मोड में फ़ाइल को खोलता है। यह फ़ाइल पॉइंटर को फ़ाइल के अंत में रखता है। अगर फ़ाइल नहीं मिलती है, तो यह एक नई फाइल बनाता है।
x write only मोड में एक नई फाइल बनाता है। फ़ाइल पहले से मौजूद होने पर fopen() फ़ंक्शन FALSE और त्रुटि लौटाता है।
r+ read/write मोड में फ़ाइल को खोलता है। यह फ़ाइल पॉइंटर को फ़ाइल की शुरुआत में रखता है।
w+ read/write मोड में फ़ाइल को खोलता है। यह फ़ाइल पॉइंटर को फ़ाइल की शुरुआत में रखता है और फ़ाइल की contents को मिटा देता है या मौजूद नहीं होने पर एक नई फ़ाइल बनाता है।
a+ read/write मोड में फ़ाइल को खोलता है। यह फ़ाइल पॉइंटर को फ़ाइल के अंत में रखता है। अगर फ़ाइल नहीं मिलती है, तो यह एक नई फाइल बनाता है।
x+ read/write मोड में एक नई फाइल बनाता है। फ़ाइल पहले से मौजूद होने पर fopen() फ़ंक्शन FALSE और त्रुटि लौटाता है।
Example: PHP Open File - fopen()
<?php
$myfile = fopen("D:\\Documents\\fulform.txt", "r");
?>

PHP Read File

फ़ाइल से डेटा पढ़ने के लिए PHP तरह तरह का functions प्रदान करता है।

उपलब्ध PHP Read File फंक्शन नीचे दिए गए हैं।

  • fread()
  • fgets()
  • fgetc()

हमने पिछले चैप्टर PHP File Handling में देख चुके हैं कि हमारे पास एक fulform.txt नाम की एक फाइल है जिसमें कुछ कंटेंट है जिसे आप PHP File Handling चैप्टर में जाकर देख सकते हैं। उसी फाइल fulform.txt की कंटेंट की इमेज आप नीचे देख सकते हैं

PHP File Open and Read

PHP Read File - fread()

PHP में fread() फ़ंक्शन एक इनबिल्ट फ़ंक्शन है जो एक खुली हुई फ़ाइल को ही read करता है।

Syntax
fread ($fileneme, $length)
Parameters Used:

PHP में fread()फ़ंक्शन दो पैरामीटर accepts करता है और दोनों ही अनिवार्य पैरामीटर होते है।

  • $filename : यह फ़ाइल को specifies करता है।
  • $length : यह पढ़ने के लिए bytes की अधिकतम संख्या specified करता है।

fread() फ़ंक्शन फ़ाइल के अंत में या पैरामीटर के रूप में दी गई specified लंबाई तक पहुँचने पर रुक जाता है, दोनों में से जो भी पहले आए।

Example:1 PHP Read File - fread()
<?php
// फ़ाइल को open किया read mode में
$myfile = fopen("D:\\Documents\\fulform.txt", "r")
    or die("Unable to open file!");

// फ़ाइल से 14 bytes को read करना
echo fread($myfile, 14);

// फ़ाइल close करना
fclose($myfile);
?>
Output
A/D = Analog-t

उद्धारण को समझते हैं

1st : ऊपर दिए गए उदाहरण में, हमने एक फाइल को open किया जो की है "D:\Documents फोल्डर में fulform.txt नाम का और उससे एक वेरिएबल $myfile में स्टोर किया।

2nd : अब उस फाइल को echo कराया है fread फंक्शन की सहायता से और दुसरे पैरामीटर में हमने 14 डाला जिसका मतलब है कि केवल 14 बाइट्स को ही रीड करना है।

3rd : और अंतिम में हमने fclose फंक्शन का इस्तेमाल करके $myfile को क्लोज कर दिया।

Example:2 PHP Read File - fread()
<?php
$filename = "D:\\Documents\\fulform.txt";

// फ़ाइल को open किया read mode में
$myfile = fopen($filename, "r")
    or die("Unable to open file!");

//read फ़ाइल
$contents = fread($myfile, filesize($filename));

// फ़ाइल के डेटा का printing
echo "<pre>$contents</pre>";

// फ़ाइल close करना
fclose($myfile);
?>
Output
A/D = Analog-to-Digital
ABC = Atanasoff Berry Computer
AI = Artificial Intelligence
ALU = Arithmetic Logic Unit
AMD = Advanced Micro Devices
BCD = Binary Coded Decimal
BIOS = Basic Input Output System
BPI = Bytes Per Inch
CAD = Computer Aided Design
CAE = Computer Aided Engineering

उद्धारण को समझते हैं

1st : ऊपर दिए गए उदाहरण में, हमने "D:\Documents फोल्डर में fulform.txt नाम में फाइल को एक वेरिएबल $filename में स्टोर किया।

2nd : अब उस फाइल को ओपन किया और $myfile नामक वेरिएबल में स्टोर किया।

3rd : अब fread फंक्शन की सहायता से हमने उस फाइल $myfile को read कराया और second पैरामीटर में हमने filesize() फंक्शन का इस्तेमाल किया $filename के पूरे length के लिए। और उसे स्टोर कराया $contents नाम के वेरिएबल में।

4th : अब $contents वेरिएबल को echo कराया है pre टैग की सहायता से जिसे हमारा कंटेंट व्यवस्थित प्रिंट हो।

5th : और अंतिम में हमने fclose फंक्शन का इस्तेमाल करके $myfile को क्लोज कर दिया।

PHP Read File - fgets()

PHP fgets() फ़ंक्शन का उपयोग फ़ाइल से सिंगल लाइन को पढ़ने के लिए किया जाता है।

उदाहरण: PHP Read File - fgets()
<?php
// फ़ाइल को open किया read mode में
$myfile = fopen("D:\\Documents\\fulform.txt", "r")
    or die("Unable to open file!");

// फ़ाइल से single line को read करना
echo fgets($myfile);

// फ़ाइल close करना
fclose($myfile);
?>
Output
A/D = Analog-to-Digital

PHP Read File - fgetc()

PHP fgetc() फ़ंक्शन का उपयोग फ़ाइल से सिंगल character को पढ़ने के लिए किया जाता है।

उदाहरण: PHP Read File - fgetc()
<?php
// फ़ाइल को open किया read mode में
$myfile = fopen("D:\\Documents\\fulform.txt", "r")
    or die("Unable to open file!");

// फ़ाइल से Single character  को read करना
echo fgetc($myfile);

// फ़ाइल close करना
fclose($myfile);
?>
Output
A

feof() function

feof() फ़ंक्शन "end-of-file" (EOF) जाँचता है कि क्या फाइल समाप्त हो गया है। feof() फ़ंक्शन उपयोगी होता है looping के माध्यम से डेटा के unknown length को प्रिंट कराने के लिए।

उदाहरण: PHP Read File using feof() function
<?php
// फ़ाइल को open किया read mode में
$myfile = fopen("D:\\Documents\\fulform.txt", "r")
    or die("Unable to open file!");

// फ़ाइल को read करना
while (!feof($myfile)) {
    echo fgetc($myfile);
}

// फ़ाइल close करना
fclose($myfile);
?>
Output
A/D = Analog-to-Digital ABC = Atanasoff Berry Computer AI = Artificial Intelligence ALU = Arithmetic Logic Unit AMD = Advanced Micro Devices BCD = Binary Coded Decimal BIOS = Basic Input Output System BPI = Bytes Per Inch CAD = Computer Aided Design CAE = Computer Aided Engineering
Writing a file और Closing a file हम अगली चैप्टर PHP File Create/Write में पढेंगे।
Article By: Brajlal Prasad
Created on: 16 Apr 2023  1142  Views
 Print Article
Report Error

If you want to report an error, or any suggestion please send us an email to [email protected]