PHP Form Validation

PHP

एक form कई तरह के इनपुट fields होते है कैसे की text box, checkbox, radio buttons, submit button इत्यादि।

PHP Form Validation का अर्थ यह जांचना है कि user ने सभी required fields में जानकारी दर्ज की है और user द्वारा submit किया गया इनपुट भी valid और correct है।

आम तौर पर required fields के लिए हम * symbol का उपयोग करते हैं।

PHP में दो तरह के validation होता हैं।

  • Client-Side Validation − इस तरह के Validation यूजर के मशीन (web browsers) पे ही कर लिया जाता है।
  • Server-Side Validation − इस तरह के Validation में यूजर द्वारा डेटा submit करने के बाद, डेटा सर्वर को जाता है और सर्वर मशीन में Validation करता हैं।

Field के Validation के नियम

Field Validation Rules
Name केवल letters और खाली स्थान (white-spaces) होने चाहिए।
E-Mail @ और . आवश्यक होने चाहिए।
Website एक सही URL आवश्यक होने चाहिए।
Mobile केवल 10 Digit numbers होने चाहिए।
Radio कम से कम एक सेलेक्ट जरुर होने चाहिए।
CheckBox कम से कम एक checked जरुर होने चाहिए।
Drop-Down menu Mकम से कम एक सेलेक्ट जरुर होने चाहिए।

PHP Form Validation Name

नीचे दिए गए कोड एक आसान तरीका है, यह जांचने के लिए कि नाम फ़ील्ड में केवल letter और रिक्त स्थान (white-spaces) हैं या नहीं। यदि नाम फ़ील्ड का वैल्यू valid नहीं है, तो यह एक error मेसेज दिखाएगा।

Valid Name Code
$name = input_data($_POST["name"]);
if (!preg_match("/^[a-zA-Z-' ]*$/", $name)) {
    $nameErr = "Only letters and white space allowed";
}

PHP Form Validation E-Mail

एक आसान तरीका यह जांचने के लिए यूजर द्वारा टाइप किया गया email address, well-formed हैं या नहीं PHP में हम filter_var() function का प्रयोग करते हैं। यदि e-mail address सही से टाइप नहीं किया होगा तो, तो यह एक error मेसेज दिखाएगा।

$email = input_data($_POST["email"]);
if (!filter_var($email, FILTER_VALIDATE_EMAIL)) {
    $emailErr = "Invalid email format";
}

PHP Form Validation URL

नीचे दिए गए कोड एक आसान तरीका है, यह जांचने के लिए कि यूजर दारा टाइप किया गया URL सही है या नहीं। यदि URL फ़ील्ड का वैल्यू valid नहीं है, तो यह एक error मेसेज दिखाएगा।

Valid URL Code
$website = input_data($_POST["website"]);
if (!preg_match("/\b(?:(?:https?|ftp):\/\/|www\.)[-a-z0-9+&@#\/%?=~_|!:,.;]*[-a-z0-9+&@#\/%=~_|]/i", $website)) {
    $websiteErr = "Invalid URL";
}

PHP Form Validation Number

नीचे दिए गए कोड एक आसान तरीका है, यह जांचने के लिए कि यूजर द्वारा टाइप किया गया इनपुट केवल numeric value हैं या नहीं। यदि numeric value के अलावा कुछ भी टाइप किया गया हो तो यह एक error मेसेज दिखाएगा। Example: यूजर का Mobile no.

Valid numeric value
$mobileno = input_data($_POST["mobileno"]);
if (!preg_match("/^[0-9]*$/", $mobileno)) {
    $mobilenoErr = "Only numeric value is allowed";
}

PHP Form Validation Input Length

नीचे दिए गए कोड, यूजर द्वारा इनपुट पर लंबाई की Validation लागू करने का तरीका है और साथ ही यूजर को एक निर्दिष्ट (specified) सीमा के बीच वैल्यू प्रदान करने के लिए प्रतिबंधित करता है। यदि फ़ील्ड में निर्दिष्ट सीमा के बीच डेटा नहीं है, तो यह एक error मेसेज दिखाएगा। Example: यूजर का Mobile no की लम्बाई दस से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Valid input length
$mobileno = input_data($_POST["mobile_length"]);
$length = input_data($_POST["mobileno"]);
if (strlen($mobileno) != 10) {
    $mobilenoErr = "Mobile no must contain 10 digits";
}

Note: आम तौर पर required fields के लिए * symbol का उपयोग किया जाता हैं।
Article By: Brajlal Prasad
Created on: 16 Feb 2023  4362  Views
 Print Article
Report Error

If you want to report an error, or any suggestion please send us an email to [email protected]