Java While Loop

जावा में एक Java while loop लगातार कोड के एक ब्लॉक को तब तक executes करता रहता है जब तक कि दी गई स्थिति true है।

Java While loop
Java While loop
Example: Java while loop
public class MyClass {

  public static void main(String[] args) {
    int x = 2;
    while (x <= 6) {
      System.out.println(x);
      x++;
    }
  }
}
Result:
2
3
4
5
6

Example को समझते है।

  • हमने int को एक variable दिया x और उसे एक value दे दिया 2.
  • अब while में हमने एक condition दे लगा दिया x छोटा या बराबर ( <= ) होना चाहिय 6 के।
  • अब हमे x की वैल्यू को print करना है, पर x++ (increases a value) के साथ।
  • अब x की वैल्यू में 1 add होता जायेगा 6 तक, ऐसा इसलिए क्योँ की याद रहे हमने while में x की value में एक condition लगाया है (x <=6).
  • Result: ऊपर दिए गए उदाहरण में, loop में कोड 2 से 6 तक, बार-बार चलता है जब तक कि  6 तक नहीं पहुंच जाती है।

Do-While Loop

एक do...while loop जावा में while loop की तरह ही है, फर्क सिर्फ इतना है while loop सबसे पहले कंडीशन चेक करता है उसके बाद ही execute करता है जबकि, do...while loop में ऐसा नहीं है यह सबसे पहले एक बार execute करेगा ही किसी हाल में, उसके बाद ही कंडीशन चेक करेगा जैसा कि नाम से ही समझ सकते है do पहले while loop बाद में।

कंडीशन true हो तो

यदि condition, true है तो control वापस statement में आ जाता है, loop कोड के एक ब्लॉक को तब तक executes करता है जब तक दी गई condition सत्य है।

Example 1: do..while loop, true कंडीशन के लिए
public class MyClass {

  public static void main(String[] args) {
    int x = 2;
    do {
      System.out.println(x);
      x++;
    } while (x <= 6);
  }
}
Result:
2
3
4
5
6

उदाहरण को समझते हैं

  • do-while ने कोड ब्लॉक को एक बार execute किया, condition सही है या गलत है यह जांचने से पहले ही। और पहला रिजल्ट 2 प्रिंट करा दिया।
  • अब while loop का कंडीशन चेक करेगा की क्या x छोटा या बराबर ( <=) है 6 के।
  • और यहाँ पर उसे कंडीशन true मिल जाता है, और अब यहाँ से x की वैल्यू को print करना शुरु कर देता है, पर x++ के साथ।
  • अब हमे x की वैल्यू को print करना शुरु कर देता है, पर x++ (वैल्यू को बढ़ाता है) के साथ।
  • अब x की वैल्यू में 1 add होता जायेगा 6 तक, ऐसा इसलिए क्योँ की याद रहे हमने while में x की value में एक condition लगाया है (x <=6) यानि की x को तब तक प्रिंट करो जब तक x का वैल्यू 6 के कम या बराबर ना हो जाये।
  • Result: ऊपर दिए गए उदाहरण में, loop में कोड 2 से 6 तक, बार-बार चलता है जब तक कि  6 तक नहीं पहुंच जाती है।

कंडीशन false हो तो

जैसा की हम जानते है do-while loop कंडीशन (true या false) है उसे चेक करने के लिए, यह कोड को एक बार execute करता ही है। अगर कंडीशन false मिलता है तो यह वही से वापस निकल जाता looping शुरु किए बिना ही। पर पहला रिजल्ट के साथ जिसको execute किया था कंडीशन जांचने से पहले।

Example 1: do..while loop, false कंडीशन के लिए
public class MyClass {

  public static void main(String[] args) {
    int x = 2;
    do {
      System.out.println(x);
      x++;
    } while (x >= 6);
  }
}
// Result: 2
Article By: Brajlal Prasad
Created on: 17 Feb 2023  881  Views
 Print Article
Report Error

If you want to report an error, or any suggestion please send us an email to [email protected]